गांधी और शास्त्री जयंती पर सिंधौरा थाने में पुलिसकर्मियों ने ली स्वच्छता की शपथ

गांधी और शास्त्री जयंती पर सिंधौरा थाने में पुलिसकर्मियों ने ली स्वच्छता की शपथ

वाराणसी (जनवार्ता)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को सिंधौरा थाने में दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान थाना प्रभारी पंकज कुमार पांडे ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।

rajeshswari

कार्यक्रम में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के सत्य, अहिंसा, सादगी, कर्तव्यनिष्ठा तथा राष्ट्रसेवा के आदर्शों को याद किया गया। थाना प्रभारी ने पुलिसकर्मियों को महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर अपने कर्तव्यों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

स्वच्छता की शपथ लेते हुए पुलिसकर्मियों ने अपने कार्यस्थल और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने, स्वयं स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने तथा आमजन को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

थाना प्रभारी पंकज कुमार पांडे ने कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता जरूरी है। पुलिसकर्मियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता के प्रति भी सजग रहना चाहिए, ताकि वे समाज के सामने सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत कर सकें।

इसे भी पढ़े   खोजवां में मोबाइल टावर धधका, क्षेत्र में मची अफरा-तफरी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *