कचहरी डाकघर में कर्मचारियों की गैरमौजूदगी से जनता परेशान, बिना काम लौट रहे लोग

कचहरी डाकघर में कर्मचारियों की गैरमौजूदगी से जनता परेशान, बिना काम लौट रहे लोग

अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी से की आकस्मिक निरीक्षण और कार्रवाई की मांग

वाराणसी (जनवार्ता)। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कचहरी डाकघर में कर्मचारियों की कथित लापरवाही और अनुपस्थिति से आम जनता, अधिवक्ताओं और वादकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि पिछले कई दिनों से लोग अपने बचत खातों में धनराशि जमा कराने और अन्य डाक संबंधी कार्यों के लिए डाकघर का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कर्मचारियों के नहीं मिलने से उन्हें बिना काम कराए ही वापस लौटना पड़ रहा है।

rajeshswari

स्थानीय अधिवक्ताओं के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे भी डाकघर पहुंचने पर कार्यालय में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं मिला। पूरा कार्यालय खाली पड़ा था। मौके पर पहुंचे लोगों ने खाली कार्यालय की तस्वीरें भी खींचीं। अधिवक्ताओं का कहना है कि कर्मचारियों के समय से कार्यालय नहीं पहुंचने के कारण दूर-दराज से आने वाले लोगों को अनावश्यक परेशानी झेलनी पड़ रही है।

अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि इस समस्या को लेकर पहले भी उच्चाधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है। इससे डाकघर आने वाले उपभोक्ताओं के जरूरी कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

इस संबंध में अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी वाराणसी से कलेक्ट्रेट स्थित कचहरी डाकघर का आकस्मिक निरीक्षण कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि जांच में कर्मचारियों की लापरवाही या अनधिकृत अनुपस्थिति की पुष्टि होती है, तो संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए, ताकि डाकघर की कार्यप्रणाली में सुधार हो और आम जनता को समय पर सेवाएं मिल सकें।

इसे भी पढ़े   अवैध धर्मशालाओं पर निगम का ताला
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *