सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता जागरूकता पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन
वाराणसी (जनवार्ता) । सेवा संकल्प अभियान के तहत महाराज बलवंत सिंह पीजी कॉलेज गंगापुर में स्वच्छता जागरूकता को लेकर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नाटक के माध्यम से लोगों को कूड़ा-कचरा निर्धारित कूड़ेदान में डालने और आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।


नाटक की थीम “अपना कूड़ा हमेशा कूड़ेदान में डालें” रही। कलाकारों ने संदेश दिया कि स्वच्छता सिर्फ सरकार की नहीं, हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में प्राचार्य पुरुषोत्तम सिंह ने स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि व्यापार मंडल अध्यक्ष कुबेर चंद्र गुप्ता ने स्वच्छता संदेश की सराहना करते हुए घर, पड़ोस और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने की अपील की।

