पिंडरा में धूमधाम से मनाई गई महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

पिंडरा में धूमधाम से मनाई गई महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में हुए कार्यक्रम, महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

पिंडरा (जनवार्ता)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पिंडरा क्षेत्र में विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों तथा सामाजिक संगठनों की ओर से धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।

rajeshswari

तहसील पिंडरा में एसडीएम कुंदन राज कपूर और तहसीलदार नेहा राजवंशी ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। थानों में भी जयंती मनाई गई। अजगरा में इंस्पेक्टर अजय राज वर्मा तथा सिंधोरा में थानाध्यक्ष पंकज पांडेय ने महापुरुषों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। ब्लॉक मुख्यालय पर बीडीओ प्रतिभा मिश्रा और बीआरसी में अखिलेश यादव ने चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

समोगरा स्थित धनवंतरि आरोग्यम भवन में गांधी जयंती के अवसर पर चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. वीके वर्मा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का संकल्प भी लिया गया।

तहसील बार एसोसिएशन पिंडरा के अध्यक्ष प्रीतराज माथुर के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। वहीं, सिंधोरा और फूलपुर में व्यापार मंडल के तत्वावधान में गांधी जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में व्यापार मंडल अध्यक्ष धनंजय मोदनवाल, महामंत्री सुभाष जायसवाल, चौकी प्रभारी रोशन सिंह और भाजपा नेता फौजदार शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

इसके अलावा क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों, इंटर कॉलेजों तथा विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी संगठनों में भी जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। वक्ताओं ने महात्मा गांधी के सत्य एवं अहिंसा के सिद्धांतों और लाल बहादुर शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवन तथा राष्ट्रसेवा के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।

इसे भी पढ़े   आगरा में RPF कमांडेंट बोले- दबाव में नहीं होगी कार्रवाई, जांच के बाद होगा फैसला
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *