सपा कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली निकालकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की

सपा कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली निकालकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की

मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी और एसआईआर के विरोध में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता, संविधान की रक्षा का लिया संकल्प

rajeshswari



सोनभद्र  (जनवार्ता)। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को नगर में साइकिल रैली निकालकर मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया में प्रारूप-6 का कथित दुरुपयोग कर लोगों के नाम काटे जा रहे हैं।

सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि देश में लोकतंत्र का गला घोंटने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई जीवित लोगों को मतदाता सूची में मृत दर्शाए जाने जैसी शिकायतें सामने आ रही हैं। यादव ने कहा कि संविधान ने प्रत्येक नागरिक को एक वोट देने का अधिकार दिया है और इस अधिकार को किसी भी स्थिति में कमजोर नहीं किया जाना चाहिए।

सरोज भारती ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची से दलित समाज के लोगों के नाम चुन-चुनकर हटाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से हटता है तो इसका सीधा असर उसके संवैधानिक अधिकार पर पड़ता है।

समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक सभा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष जुनैद अंसारी और सुरेश अग्रहरी ने भी मतदाता सूची को लेकर चिंता जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि वोट काटकर जनता के संवैधानिक अधिकारों को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग करते हुए प्रक्रिया में पारदर्शिता बरतने की अपील की।

साइकिल रैली और प्रदर्शन में राजमणि पटेल, मनीष केडिया, अशोक केवट, गोपाल गुप्ता, दिनेश शर्मा, मोहन बैसवार समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े   खेत में काम कर रहे अधेड़ को जहरीले जंतु ने डंसा, मौत

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *