चोलापुर में बैंक का लॉकर काटने पहुंचे चोर, 25 लाख रुपये सुरक्षित

चोलापुर में बैंक का लॉकर काटने पहुंचे चोर, 25 लाख रुपये सुरक्षित

सीढ़ी और गैस कटर लेकर घुसे बदमाश

वाराणसी (जनवार्ता)। चोलापुर थाना क्षेत्र के मुर्दहा चौकी अंतर्गत आयर बाजार स्थित जिला सहकारी बैंक लिमिटेड की शाखा में शनिवार की रात चोरों ने चोरी का प्रयास किया। बदमाश सीढ़ी और गैस कटर की मदद से बैंक में घुसे, लेकिन अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके। बैंक के लॉकर में रखे करीब 25 लाख रुपये सुरक्षित हैं। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया, वहीं पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

rajeshswari

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार की रात बदमाशों ने बैंक को निशाना बनाते हुए चोरी की कोशिश की। इसी दौरान आहट मिलने पर वे मौके से फरार हो गए। रविवार सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस महकमे में हलचल मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन राजेश कुमार पांडेय, सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ और चोलापुर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी ली।

लॉकर में रखे 25 लाख रुपये सुरक्षित

पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार पांडेय ने स्पष्ट किया कि बैंक से कोई नकदी चोरी नहीं हुई है। लॉकर में रखे करीब 25 लाख रुपये पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करने की बात कही। साथ ही बैंक प्रबंधन को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और आधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए।

रात्रि गश्त पर उठे सवाल

बैंक में चोरी के प्रयास की घटना ने चोलापुर थाना क्षेत्र में पुलिस की रात्रि गश्त की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि यदि नियमित और प्रभावी गश्त होती तो बदमाशों के हौसले पस्त किए जा सकते थे। मुर्दहा चौकी और चोलापुर थाना पुलिस की निगरानी व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

इसे भी पढ़े   काशी विश्वनाथ धाम के नवनीकरण की चौथी वर्षगांठ पर भव्य धार्मिक अनुष्ठान और सांस्कृतिक कार्यक्रम

फिलहाल पुलिस फरार बदमाशों की तलाश में जुटी है। घटना में शामिल लोगों की पहचान करने और चोरी के प्रयास से जुड़े तथ्यों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। अब देखना होगा कि पुलिस आरोपियों को कब तक गिरफ्तार कर पाती है और क्षेत्र में रात्रि गश्त को प्रभावी बनाने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *