दालमंडी में कल फिर गरजेगा बुलडोजर, 12 और भवनों पर चलेगा हथौड़ा

दालमंडी में कल फिर गरजेगा बुलडोजर, 12 और भवनों पर चलेगा हथौड़ा

प्रस्तावित कार्रवाई के लिए प्रशासन ने कराई मुनादी

वाराणसी (जनवार्ता)। दालमंडी मार्ग चौड़ीकरण परियोजना को गति देने के लिए प्रशासन ने एक बार फिर ध्वस्तीकरण की तैयारी तेज कर दी है। रविवार को प्रभावित भवनों को लेकर मुनादी कराई गई। प्रशासन की ओर से पांच अक्टूबर 2026 को चिह्नित भवनों को ध्वस्त करने की कार्रवाई प्रस्तावित की गई है। इस क्रम में 12 और भवनों पर बुलडोजर चलाए जाने की तैयारी है।

rajeshswari

दालमंडी मार्ग के चौड़ीकरण के लिए कई भवनों को चिह्नित किया गया है। जारी सूचना में भवन संख्या सीके 39/73, सीके 39/74+76, सीके 43/112, सीके 67/1, डी 50/209-डी-1 और सी 1/16, 17 समेत अन्य भवन शामिल हैं। इन भवनों को चौड़ीकरण की जद में आने के कारण ध्वस्तीकरण के लिए चिह्नित किया गया है।

प्रशासन की इस कार्रवाई का उद्देश्य दालमंडी मार्ग को चौड़ा कर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना और क्षेत्र में आवागमन को सुगम करना है। संकरी सड़क के कारण यहां अक्सर यातायात संबंधी समस्याएं सामने आती हैं। मार्ग चौड़ा होने से वाहनों की आवाजाही आसान होने और जाम की समस्या में कमी आने की उम्मीद है।

ध्वस्तीकरण की प्रस्तावित कार्रवाई को लेकर प्रभावित भवन स्वामियों और कारोबारियों की नजरें प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हैं। परियोजना के तहत प्रभावित संपत्तियों पर कार्रवाई के दौरान नियमानुसार प्रक्रिया अपनाने का दावा किया जा रहा है।

दालमंडी मार्ग चौड़ीकरण परियोजना वाराणसी के पुराने शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने की महत्वपूर्ण योजनाओं में शामिल है। अब पांच अक्टूबर को प्रस्तावित कार्रवाई के बाद परियोजना को आगे बढ़ाने की दिशा में प्रशासन का अगला कदम महत्वपूर्ण होगा।

इसे भी पढ़े   झारखंड : पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *