बड़नगर से वाराणसी जा रहे यात्रियों का सोनभद्र में भव्य स्वागत

बड़नगर से वाराणसी जा रहे यात्रियों का सोनभद्र में भव्य स्वागत

स्वर्ण जयंती चौक पर विधायक भूपेश चौबे ने किया अभिनंदन, कार्यकर्ताओं ने यात्रा की सफलता की कामना की



सोनभद्र (जनवार्ता)। बड़नगर से वाराणसी की ओर जा रहे यात्रियों का रॉबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र के नगर मंडल स्थित स्वर्ण जयंती चौक पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। सदर विधायक भूपेश चौबे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने यात्रियों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया और उनकी सुरक्षित एवं सफल यात्रा की मंगलकामना की। इस अवसर पर यात्रा इंचार्ज निकुंज ठाकुर भी मौजूद रहे।

स्वागत के दौरान विधायक भूपेश चौबे ने यात्रियों का सोनभद्र की धरती पर अभिनंदन करते हुए कहा कि बड़नगर से वाराणसी तक की यह यात्रा सांस्कृतिक विरासत, सेवा भावना और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की यात्राएं लोगों को अपनी सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ने के साथ ही समाज में एकता, संस्कार और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का कार्य करती हैं।

विधायक ने यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी यात्रा के सफलतापूर्वक संपन्न होने की कामना की। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने भी यात्रियों का स्वागत कर उनके आगे के सफर के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विशाल पांडेय, जिला महामंत्री संतोष शुक्ला, निवर्तमान मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी रजनीश रघुवंशी, राकेश सोनी, अजय श्रीवास्तव, विकास चौबे, आलोक रावत, वेद मिश्रा, मनोज कुमार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यात्रा के दौरान सभी ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित आगे बढ़ने की कामना की।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   मासूम के साथ दरिंदगी करने वाले को 20 वर्ष की कठोर कैद,महज 54 दिन में सुनवाई पूरी कर कोर्ट ने सुनाया फैसला

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *