हेड कांस्टेबल सत्य प्रकाश सिंह ने जरूरतमंद को रक्तदान कर पेश की मानवता की मिसाल

हेड कांस्टेबल सत्य प्रकाश सिंह ने जरूरतमंद को रक्तदान कर पेश की मानवता की मिसाल

वाराणसी (जनवार्ता) । थाना लोहता में तैनात हेड कांस्टेबल सत्य प्रकाश सिंह ने जरूरतमंद मरीज के लिए रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। मरीज को अचानक रक्त की आवश्यकता होने की जानकारी मिलने पर उन्होंने बिना देर किए अस्पताल पहुंचकर स्वेच्छा से रक्तदान किया।

rajeshswari

हेड कांस्टेबल के इस कार्य की पुलिस विभाग के साथियों और स्थानीय लोगों ने सराहना की। रक्तदान कर उन्होंने यह संदेश दिया कि पुलिस की जिम्मेदारी कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं, बल्कि जरूरत के समय लोगों की मदद करना भी है। उनका यह कार्य अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करने वाला है।

इसे भी पढ़े   दिल्ली-इंदौर एयर इंडिया फ्लाइट में तकनीकी खराबी, पायलट की सूझबूझ से टली बड़ी दुर्घटना
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *