केदारनाथ सिंह ने समर्थकों के साथ दाखिल किया नामांकन
वाराणसी (जनवार्ता)। वाराणसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी केदारनाथ सिंह ने सोमवार को समर्थकों के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना समेत कई मंत्री, विधायक और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।


नामांकन से पहले जिला सहकारी फेडरेशन प्रांगण में कार्यकर्ताओं और समर्थकों का जमावड़ा हुआ। यहां भाजपा नेताओं ने प्रत्याशी का स्वागत किया। इसके बाद केदारनाथ सिंह समर्थकों और पार्टी नेताओं के साथ जुलूस के रूप में आयुक्त कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने नामांकन प्रक्रिया पूरी की।
कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल, क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया, जिलाध्यक्ष रामसकल पटेल, महापौर अशोक तिवारी, मंत्री रविंद्र जायसवाल, अनिल राजभर, डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, सुशील सिंह, डॉ. अवधेश सिंह, टी. राम, एमएलसी केतकी सिंह, धर्मेंद्र राय, राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा समेत कई नेता मौजूद रहे।
इस दौरान पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी, नारद राय, राकेश त्रिवेदी, प्रेम कपूर, पूर्व महापौर रामगोपाल मोहले सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कार्यक्रम में शामिल पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और स्नातक मतदाताओं का आभार जताया।

