11 अक्टूबर से होगा 22वां श्री श्री शतचंडी महायज्ञ, तैयारियां शुरू

11 अक्टूबर से होगा 22वां श्री श्री शतचंडी महायज्ञ, तैयारियां शुरू

वाराणसी  (जनवार्ता)। काशी सेवा शोध समिति भिखारीपुर की ओर से भीमचंडी में 22वां श्री श्री शतचंडी महायज्ञ 11 से 20 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। महायज्ञ को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। समिति के सचिव डॉ. टीपी सिंह ने बताया कि विद्वान पंडित गुरु चंद्रमौलि उपाध्याय के सानिध्य में आचार्य पंडित सत्येंद्र मिश्रा व अन्य विद्वान आचार्यों द्वारा यज्ञ संपन्न कराया जाएगा।

rajeshswari

उन्होंने बताया कि 11 अक्टूबर को सुबह 11:30 बजे कलश यात्रा के साथ महायज्ञ का शुभारंभ होगा। 19 अक्टूबर को सुबह सात बजे से हवन-पूजन किया जाएगा। वहीं 20 अक्टूबर को दोपहर 1:30 बजे ब्राह्मण भोज और कन्या भोज के बाद विशाल भंडारे का आयोजन होगा। सभी कार्यक्रम भीमचंडी माता मंदिर के पास धर्मशाला नंबर सात में आयोजित किए जाएंगे।

डॉ. टीपी सिंह ने श्रद्धालुओं से महायज्ञ में शामिल होकर मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने और प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।

इसे भी पढ़े   चार स्टेशनों पर यात्रियों का छूटा सामान सुरक्षित लौटाया, आरपीएफ की तत्परता की सराहना
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *