महिला दरोगा पर दलित महिला ने लगाया गाली देने और अवैध हिरासत का आरोप, मुकदमा दर्ज

महिला दरोगा पर दलित महिला ने लगाया गाली देने और अवैध हिरासत का आरोप, मुकदमा दर्ज

वाराणसी (जनवार्ता)। चोलापुर थाना क्षेत्र के दशनीपुर निवासी सुशीला देवी ने थाने में तैनात उपनिरीक्षक संध्या जायसवाल पर जातिसूचक गाली देने और उनके पुत्र को अवैध रूप से हिरासत में रखने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर न्यायालय के आदेश से चोलापुर थाने में भारतीय न्याय संहिता और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धाराओं में मुकदमा संख्या ०४१४ दर्ज किया गया है।

rajeshswari

सुशीला देवी का आरोप है कि २२ जुलाई की रात करीब दो से तीन बजे उपनिरीक्षक दो पुलिसकर्मियों के साथ उनके घर पहुंचीं और सो रहे पुत्र रोहित को पकड़कर थाने ले गईं। आरोप है कि रोहित को २४ घंटे से अधिक समय तक थाने में रखा गया और बाद में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया। पीड़िता ने महिला दरोगा पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का भी आरोप लगाया है।

मामले की जांच सहायक पुलिस आयुक्त को सौंपी गई है। पुलिस जांच के बाद आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट होगी।

इसे भी पढ़े   100 करोड़ की जमीन के राजस्व आदेश पर उठे सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *