ढाई हजार करोड़ की कस्टम ड्यूटी चोरी में वाराणसी का कारोबारी गिरफ्तार

ढाई हजार करोड़ की कस्टम ड्यूटी चोरी में वाराणसी का कारोबारी गिरफ्तार

सुपारी आयात सिंडिकेट का खुलासा

वाराणसी (जनवार्ता)। करीब 2550 करोड़ रुपये की कथित सीमा शुल्क चोरी के मामले में राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने वाराणसी से एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। सिगरा थाना क्षेत्र के महमूरगंज निवासी संजय गुप्ता को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। अदालत ने उसे पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले की सक्षम अदालत में पेश करने के लिए दो दिन का ट्रांजिट रिमांड मंजूर किया है।

rajeshswari

डीआरआई की जांच के अनुसार, आरोपी और उसके सहयोगियों ने कथित तौर पर डमी फर्मों के माध्यम से इंडोनेशिया और थाईलैंड से करीब 3170 मीट्रिक टन सुपारी का आयात किया। इस आयात में करीब 218 करोड़ रुपये की प्रत्यक्ष सीमा शुल्क चोरी का मामला सामने आने की बात कही गई है। जांच आगे बढ़ने पर पूरे कथित सिंडिकेट से जुड़ी 2550 करोड़ रुपये से अधिक की सीमा शुल्क चोरी का खुलासा होने का दावा किया गया है।

बांग्लादेश का माल बताकर ली गई कथित छूट

जांच एजेंसी के अनुसार, नेटवर्क में शामिल आयातकों, कस्टम ब्रोकरों और अन्य सहयोगियों द्वारा इंडोनेशिया और थाईलैंड से आने वाली सुपारी को बांग्लादेश से आयातित बताने का तरीका अपनाया जाता था। आरोप है कि इसके जरिए अनुचित सीमा शुल्क छूट हासिल की गई, जबकि माल पर 100 प्रतिशत सीमा शुल्क देय था।

जांच में संजय गुप्ता के साथ दिनेश कुमार और अन्य लोगों की भूमिका सामने आने की बात भी कही गई है। आरोप है कि संजय गुप्ता ने सीमा शुल्क अधिकारियों से सुपारी का वास्तविक मूल्य छिपाया। कार्रवाई की भनक लगने के बाद मोबाइल फोन से कथित तौर पर महत्वपूर्ण चैट और दस्तावेज हटाने का आरोप भी है।

इसे भी पढ़े   नाटी इमली भारत मिलाप: तेज बारिश में भी अटूट रही श्रद्धा, चारों भाइयों के मिलन पर गूंजा 'जय श्रीराम'

दो दिन का ट्रांजिट रिमांड

गिरफ्तारी के बाद डीआरआई ने आरोपी को विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट कृष्ण कुमार की अदालत में पेश किया। अभियोजन पक्ष की ओर से श्याम सरोज दुबे समेत अन्य अधिकारियों ने आरोपी को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने के लिए ट्रांजिट रिमांड की मांग की। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने रिमांड मंजूर करते हुए आरोपी को दो दिनों के भीतर सक्षम न्यायालय में पेश करने का निर्देश दिया।

मामले में डीआरआई की जांच जारी है। एजेंसी आयात, कस्टम दस्तावेजों, माल के वास्तविक स्रोत और कथित सिंडिकेट से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की पड़ताल कर रही है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *