भोर में शादी का झांसा देकर युवती को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज

भोर में शादी का झांसा देकर युवती को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज

चौबेपुर (जनवार्ता)। स्थानीय थाना क्षेत्र में भोर के समय एक युवक द्वारा युवती को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार, बीते सोमवार को भोर में लगभग 4 बजे दूसरे गांव का एक व्यक्ति युवती को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया।

rajeshswari

इस संबंध में थाना प्रभारी चौबेपुर अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि परिजनों की लिखित शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा युवती की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़े   अवैध पशु मंडियों पर पुलिस-नगर निगम की छापेमारी, मचा हड़कंप
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *