वाराणसी में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश

वाराणसी में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश

सात डिग्री गिरा तापमान

वाराणसी (जनवार्ता)। बुधवार शाम छह बजे के बाद अचानक मौसम बदला और शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। तेज हवाओं के साथ हरहुआ, बड़ागांव और बाबतपुर क्षेत्र में ओले भी गिरे। बारिश और तेज हवा से कई स्थानों पर पेड़ गिरने की भी सूचना है। अचानक हुई बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली।

rajeshswari

बारिश के साथ तापमान में भी तेजी से गिरावट दर्ज की गई। शाम पांच बजे करीब 31 डिग्री सेल्सियस तापमान था, जो शाम सात बजे तक घटकर 26 डिग्री पर पहुंच गया। इस दौरान हवाओं की रफ्तार करीब 30 किलोमीटर प्रति घंटा रही। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में यह बदलाव आया है और अगले कुछ घंटों तक वाराणसी व आसपास के क्षेत्रों में बारिश का असर बना रह सकता है।

खराब मौसम का असर विमान सेवाओं पर भी पड़ा। कम दृश्यता और तेज बारिश के कारण बेंगलुरु से वाराणसी पहुंचे इंडिगो के विमान 6ई9596 को कुछ देर लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली। विमान शाम करीब 6:20 बजे वाराणसी हवाई क्षेत्र में पहुंचा और लगभग आधे घंटे तक हवा में चक्कर लगाता रहा। दृश्यता सामान्य होने पर करीब 6:50 बजे विमान की एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।

ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश से पहले हरहुआ सहित आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि हुई। इसके बाद तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। मौसम में अचानक आए बदलाव से जहां जनजीवन प्रभावित हुआ, वहीं बारिश के बाद तापमान गिरने से लोगों ने राहत महसूस की।

इसे भी पढ़े   झाड़ियों में नरकंकाल मिलने से सनसनी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *