मिथुन चक्रवर्ती बने पश्चिम बंगाल सरकार के सलाहकार, मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा
कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने अभिनेता एवं भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती को सूचना एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग में कैबिनेट मंत्री के दर्जे के साथ सरकार का सलाहकार नियुक्त किया है। राज्य सरकार के कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग की ओर से 6 अक्टूबर 2026 को जारी अधिसूचना में यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से और अगले आदेश तक किए जाने की बात कही गई है।

अधिसूचना के अनुसार राज्यपाल की स्वीकृति से मिथुन चक्रवर्ती को सूचना एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग में कैबिनेट मंत्री के पद के समकक्ष दर्जे के साथ सलाहकार बनाया गया है। यह आदेश जनसेवा के हित में सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद जारी किया गया है।

