70 लाख की सुपारी में हुई चंद्रनाथ रथ की हत्या

70 लाख की सुपारी में हुई चंद्रनाथ रथ की हत्या

कोलकाता (जनवार्ता)। पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष Suvendu Adhikari के करीबी सहयोगी और निजी सहायक चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, रथ की हत्या के लिए हमलावरों को करीब 70 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। मामले की जांच सीबीआई के हाथ में आते ही कई अहम जानकारियां सामने आई हैं।
सीबीआई की विशेष जांच टीम (SIT) ने इस मामले में तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। एजेंसी का मानना है कि हत्या की साजिश में कम से कम आठ लोग शामिल थे, हालांकि मुख्य साजिशकर्ता की पहचान अभी नहीं हो सकी है।
जानकारी के अनुसार, 6 मई को मध्यमग्राम स्थित आवास के पास चंद्रनाथ रथ की कार को एक निसान माइक्रा से रोककर बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी थी। घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
जांच में यह भी सामने आया है कि वारदात के दिन किसी व्यक्ति ने ‘सिग्नल’ ऐप के जरिए रथ की लाइव लोकेशन हमलावरों तक पहुंचाई थी। सीबीआई अब उस संदिग्ध की तलाश में जुटी है।
गिरफ्तार आरोपियों मयंक मिश्रा, विक्की मौर्य और राज सिंह को 23 मई तक सीबीआई रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों तक पहुंचने में यूपीआई से किए गए टोल भुगतान का डिजिटल रिकॉर्ड अहम सुराग साबित हुआ।
तीनों आरोपियों पर हत्या, अवैध हथियार रखने, आपराधिक साजिश और सबूत मिटाने जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   ममता बनर्जी ने कैबिनेट का किया विस्तार,बाबुल सुप्रियो समेत 9 मंत्रियों ने ली शपथ
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *