काशी आना हमारी परंपरा, बाबा विश्वनाथ का दर्शन अद्भुत : नितिन नवीन

काशी आना हमारी परंपरा, बाबा विश्वनाथ का दर्शन अद्भुत : नितिन नवीन

वाराणसी (जनवार्ता)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार सुबह श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

rajeshswari


दर्शन-पूजन के बाद नितिन नवीन ने स्थानीय भाजपा नेताओं से मुलाकात की और काशी में आगामी त्योहारों की तैयारियों की जानकारी ली। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र राय, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी और प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल समेत अन्य नेता मौजूद रहे।


मंदिर से बाहर आने के बाद नितिन नवीन ने कहा कि बाबा की नगरी में आकर हर भक्त स्वयं को नतमस्तक महसूस करता है। उन्होंने कहा, “हम लोग बिहार से हैं और काशी आना हमारी परंपरा में है।” उन्होंने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के भव्य निर्माण की सराहना करते हुए कहा कि इससे श्रद्धालुओं को काफी सुविधा और बेहतर अनुभव मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि बाबा विश्वनाथ का दर्शन उनके लिए अद्भुत अनुभव है। नितिन नवीन ने काशी विश्वनाथ धाम के भव्य स्वरूप के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई दी। उन्होंने कहा कि करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र को भव्य और नया स्वरूप दिया गया है।

इसे भी पढ़े   काशी की धरती पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *