36वीं पुण्यतिथि पर पंडित कमलापति त्रिपाठी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

36वीं पुण्यतिथि पर पंडित कमलापति त्रिपाठी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

वाराणसी (जनवार्ता)। महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, यशस्वी राजनेता, प्रखर संसदविद, मूर्धन्य संपादक एवं साहित्यकार तथा संविधान सभा के सदस्य रहे काशी गौरव पंडित कमलापति त्रिपाठी की 36वीं पुण्यतिथि पर गुरुवार को उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। दशकों से चली आ रही परंपरा के तहत मुख्य श्रद्धांजलि समारोह प्रयागराज के हंडिया स्थित मानस भवन में अपराह्न दो बजे आयोजित किया गया।

rajeshswari

इससे पूर्व दोपहर 12 बजे वाराणसी के इंग्लिशिया लाइन स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी की आदमकद प्रतिमा स्थल पर बड़ी संख्या में लोग जुटे। लोगों ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया।

इस अवसर पर पंडित कमलापति त्रिपाठी के पौत्र एवं पूर्व एमएलसी पं. राजेशपति त्रिपाठी ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में राजनीतिक ही नहीं, सामाजिक क्षेत्र के मूल्य और मान्यताएं भी तेजी से कमजोर हो रही हैं। ऐसे समय में बाबू कमलापति त्रिपाठी के विचार और चिंतन और अधिक प्रासंगिक हो जाते हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही लोकतंत्र, संविधान और देश की महान ऐतिहासिक परंपराओं की रक्षा की जा सकती है तथा समाज को एकता के सूत्र में पिरोकर आपसी सौहार्द कायम रखा जा सकता है।

पुष्पांजलि कार्यक्रम में प्रजानाथ शर्मा, प्रो. सतीश राय, आनंद मिश्रा, विजय कृष्ण, अनुजी, देवेंद्र सिंह, वैभव त्रिपाठी, रवि पाठक सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   आरक्षण घोटाले का आरोप, सपा का भाजपा पर हमला
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *