वाराणसी में सपा ने फूंका चुनाव आयोग का पुतला

वाराणसी में सपा ने फूंका चुनाव आयोग का पुतला

वाराणसी (जनवार्ता)। मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं के विरोध में समाजवादी पार्टी और नेशनल इक्वल पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को शास्त्री घाट पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और मतदाता सूचियों व निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

rajeshswari


सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव उर्फ लक्कड़ पहलवान और नेशनल इक्वल पार्टी के शशि प्रताप सिंह के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन को देखते हुए घाट पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। सपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा।


ज्ञापन में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाताओं के नाम हटाए जाने और पर्याप्त सत्यापन के बिना नाम विलोपित किए जाने की आशंका जताई गई। कार्यकर्ताओं ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।


प्रदर्शन के बाद सपा जिला मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग का पुतला फूंका और सरकार व पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान कुछ यूट्यूबरों और सपा कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक के बाद झड़प की स्थिति भी बनी।
प्रदर्शन में सांसद चंदौली वीरेंद्र सिंह समेत दीपचंद गुप्ता, अभिषेक यादव उर्फ गुड्डू, अखिलेश मिश्रा, महेंद्र यादव, डॉ. उमाशंकर, संजय यादव, उमाकांत त्रिपाठी, गोपाल पांडेय, सतीश यादव, लवकुश यादव, संगीता यादव, गोपाल यादव, अमरनाथ, धर्मेंद्र यादव, अजीत पाल, कन्हैयालाल एडवोकेट, अखिलेश यादव, इस्माइल खान और लाल यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े   वाराणसी से स्पाइसजेट की उड़ानें बंद
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *