मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग को लेकर राष्ट्रपति को ज्ञापन

मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग को लेकर राष्ट्रपति को ज्ञापन

वाराणसी । नेशनल इक्वल पार्टी के संयोजक शशि प्रताप सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी की मांग को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा गया। पार्टी नेताओं ने ज्ञापन में चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

rajeshswari

पार्टी के प्रवक्ता प्रकाश जायसवाल ने आरोप लगाया कि एसआईआर के बहाने चुनाव आयोग विपक्षी मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाए। वहीं संयोजक शशि प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि बंगाल और बिहार में लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ कर एकतरफा चुनाव कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ की कोशिश को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

ज्ञापन सौंपने के दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रकाश जायसवाल, गुलाब राजभर, जितेंद्र पटेल, राजू पटेल, अनूप अग्रहरि, बृजेश यादव, जितेंद्र प्रजापति, मनोज कुशवाहा, सोनू लाल, ज्ञानचंद्र पटेल, सतेंद्र सिंह, दिनेश यादव, महेंद्र यादव, अजय आर्या और अशोक प्रजापति सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े   वाराणसी पब्लिक स्कूल में देशभर की हैंडबॉल टीमें आमने-सामने होंगी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *