बरेका में कार्यस्थलों की सफाई के साथ अनुरक्षण पर जोर

बरेका में कार्यस्थलों की सफाई के साथ अनुरक्षण पर जोर

वाराणसी। रेल मंत्रालय के दिशा-निर्देशों एवं महाप्रबंधक आशुतोष पंत के मार्गदर्शन में बनारस रेल इंजन कारखाना में स्वच्छता पखवाड़ा-2026 एवं विशेष अभियान 6.0 के तहत व्यापक स्वच्छता, अनुरक्षण और कार्यस्थल सुधार अभियान चलाया गया। अभियान के तहत बरेका के प्रशासनिक भवन, कर्मशाला, विभिन्न कार्यस्थलों और आवासीय परिसरों में साफ-सफाई एवं अनुरक्षण कार्य किए गए।

rajeshswari

प्रशासनिक भवन में सीलिंग पंखों की विस्तृत सफाई की गई। अधिकारियों के विश्राम गृह एवं अधिकारियों के अतिथि गृह में वातानुकूलित यंत्रों के फिल्टर साफ किए गए तथा गीजरों की कार्यक्षमता की जांच की गई। प्रशासनिक भवन स्थित उपकेंद्र और उसके आसपास की सफाई के साथ भवन के स्नानगृहों की विशेष सफाई की गई। अधिकारियों के विश्राम गृह की रसोई की भी गहन सफाई की गई।

बरेका कर्मशाला परिसर में विभिन्न क्षेत्रों में उगी घास और एकत्रित कचरे को हटाकर परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाया गया। कर्मशाला एवं आवासीय कॉलोनी में धुंध छिड़काव कराया गया। लोको कर्षण कर्मशाला की लाइन संख्या 10 और 11 के ट्रैक की सफाई के साथ बीजी गेट के पास भी विशेष सफाई अभियान चलाया गया।

विशेष अभियान 6.0 के तहत मुख्य विद्युत सेवा अभियंता के निर्देशन में विद्युत अनुरक्षण विभाग ने अनुरक्षण क्षेत्र एक, दो और तीन, सीटीएस, एमएसएस, औजार कक्ष, मॉड सेल, लघु औजार एवं कार्यालय परिसरों में विशेष सफाई की। इस दौरान कार्यस्थलों पर जमा कचरे और अनावश्यक सामग्री को हटाकर परिसरों को व्यवस्थित किया गया।

अभियान के माध्यम से बरेका में स्वच्छता के साथ कार्यस्थल सुधार, अनावश्यक सामग्री के निस्तारण और अनुरक्षण पर जोर दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य स्वच्छता को अभियान तक सीमित न रखकर दैनिक कार्यप्रणाली एवं कार्यसंस्कृति का हिस्सा बनाना तथा कर्मचारियों को सुरक्षित एवं बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराना है।

इसे भी पढ़े   आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित श्री ब्यूटी पार्लर का भव्य शुभारंभ
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *