शैलपुत्री मंदिर में उमड़ी भीड़, तीन घंटे में दर्शन

शैलपुत्री मंदिर में उमड़ी भीड़, तीन घंटे में दर्शन

वाराणसी (जनवार्ता)। शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को अलईपुरा स्थित माता शैलपुत्री मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंगला आरती के बाद दर्शन-पूजन शुरू हुआ। भक्तों ने चुनरी, माला और श्रृंगार सामग्री चढ़ाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

rajeshswari


मंदिर के पुजारी के अनुसार, माता शैलपुत्री नौ दुर्गा का प्रथम स्वरूप हैं। मान्यता है कि उनके दर्शन से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। विवाह में आ रही बाधाओं को दूर करने की कामना लेकर भी श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं।


आशापुर की श्रद्धालु पूजा ने बताया कि उन्हें दर्शन के लिए करीब तीन घंटे कतार में लगना पड़ा। दर्शन के बाद उन्होंने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।


भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। एडीसीपी काशी जोन वैभव बांगर ने बताया कि 50 महिला पुलिसकर्मियों के साथ सिविल पुलिस बल तैनात किया गया है। सीसीटीवी, ड्रोन और बैरिकेडिंग से निगरानी की जा रही है। सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन मिल सके।

इसे भी पढ़े   मुख्यमंत्री योगी के जन्मोत्सव पर काशी में रक्तदान महाअभियान, 500 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *