हनुमान मंदिर से वेल्डिंग की गई दान पेटी चोरी, जांच में जुटी पुलिस

हनुमान मंदिर से वेल्डिंग की गई दान पेटी चोरी, जांच में जुटी पुलिस

वाराणसी  (जनवार्ता)। रोहनिया थाना क्षेत्र के पटेल नगर करनाडाड़ी हाईवे के किनारे स्थित श्री विघ्न हरण हनुमान मंदिर से सोमवार की देर रात चोर लोहे के खंभे में वेल्डिंग कर लगाई गई दान पेटी काटकर उठा ले गए। बुधवार को घटना की जानकारी होने पर मंदिर अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह बबलू ने 112 नंबर के साथ रोहनिया पुलिस को सूचना दी।

rajeshswari

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। मंदिर के उपाध्यक्ष गोकुल पटेल के मुताबिक दान पेटी में करीब 50 हजार रुपये होने का अनुमान है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर से करीब 100 मीटर की दूरी पर शराब की दुकान है, जिसके चलते आसपास अक्सर लोगों का जमावड़ा रहता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़े   1200 करोड़ की ‘वाराणसी’ के लिए राजामौली की बड़ी रणनीति,
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *