मैहर जा रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो झूरी नदी में गिरी

मैहर जा रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो झूरी नदी में गिरी

दो की मौत, चार घायल

चित्रकूट । मध्य प्रदेश के सतना जिले के चित्रकूट थाना क्षेत्र में रविवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मां शारदा के दर्शन के लिए मैहर जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो झूरी नदी में गिर गई। हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सड़क से गुजर रहे पैदल तीर्थयात्रियों ने तत्परता दिखाते हुए नदी में उतरकर बोलेरो में फंसे लोगों को बाहर निकालने में मदद की।

rajeshswari

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा रविवार तड़के करीब तीन बजे हुआ। बोलेरो में सवार सभी छह श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के कानपुर और आसपास के क्षेत्रों के रहने वाले थे। वे मैहर स्थित मां शारदा मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान चित्रकूट क्षेत्र में झूरी नदी के पास बोलेरो अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी।

मृतकों की पहचान, चार घायल

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान कानपुर निवासी सुनील गुप्ता (50) और हिमांशु सिंह सेंगर (30) के रूप में हुई है। घायलों में राजकुमार गुप्ता (37), गोपाल तिवारी (42), दीपक तिवारी (35) और राहुल पांडेय (35) शामिल हैं। घायलों को उपचार के लिए चित्रकूट स्थित जानकीकुंड अस्पताल पहुंचाया गया।

पैदल तीर्थयात्रियों ने दिखाई तत्परता

हादसे के बाद मौके से गुजर रहे पैदल तीर्थयात्रियों ने मानवता का परिचय देते हुए नदी में उतरकर बोलेरो सवारों को बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य में सहयोग किया।

इसे भी पढ़े   अस्पताल के टॉयलेट में बम रखने वाला आरोपी नागपुर स्टेशन से गिरफ्तार

हादसे के कारणों की जांच

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बोलेरो अचानक अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। हालांकि, वाहन अनियंत्रित होने के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे की खबर से मृतकों के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *