नमो घाट से संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय तक निकली साइकिल रैली

नमो घाट से संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय तक निकली साइकिल रैली

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने दिया नशामुक्त युवा का संदेश

वाराणसी (जनवार्ता)। युवाओं को नशे से दूर रखने, फिटनेस के प्रति जागरूक करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के उद्देश्य से रविवार को वाराणसी में ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ के 94वें संस्करण का आयोजन किया गया। केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने नमो घाट से साइकिल रैली का नेतृत्व किया। इस आयोजन में 500 से अधिक साइकिल सवारों समेत 1000 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस बार कार्यक्रम की थीम ‘विकसित भारत के लिए नशामुक्त युवा’ रखी गई।

rajeshswari

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह छह बजे नमो घाट पर हुई। हार्टफुलनेस इंस्टीट्यूट, कान्हा शांतिवनम, हैदराबाद की युवा मामलों की निदेशक डॉ. निवेदिता श्रेयंस ने ध्यान सत्र का नेतृत्व किया। इसके माध्यम से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक संतुलन और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर जोर दिया गया। इसके बाद कथक प्रस्तुति और जुंबा सत्र का आयोजन हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने युवाओं से फिटनेस को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने और नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया। मंत्री सहित कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों ने ‘नशामुक्त भारत’ की शपथ लेकर नशे के दुरुपयोग के खिलाफ जागरूकता फैलाने और स्वस्थ पीढ़ी के निर्माण का संकल्प लिया।

इसके बाद डॉ. मांडविया के नेतृत्व में नमो घाट से संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय तक साइकिल रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से शहरवासियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित व्यायाम करने और नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया।

इसे भी पढ़े   ढकवा गांव में नदी में मिला नवयुवक का शव, पुलिस ने की जांच शुरू

कार्यक्रम में 2026 आइची-नागोया एशियाई खेलों के पदक विजेता खिलाड़ियों प्राची चौधरी, पारुल चौधरी, जय कुमार और राज कुमार पाल को सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों की उपलब्धियों के माध्यम से युवाओं को खेल, अनुशासन, निरंतर अभ्यास और समर्पण के प्रति प्रेरित किया गया।

आयोजन ने फिटनेस, मानसिक स्वास्थ्य, सांस्कृतिक गतिविधियों और नशामुक्त समाज के संकल्प को एक मंच पर लाते हुए युवाओं को स्वस्थ जीवन अपनाने का संदेश दिया।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *