आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हाइलाइट सैलून का शुभारंभ

आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हाइलाइट सैलून का शुभारंभ

वाराणसी। अर्दली बाजार स्थित महावीर मंदिर चौराहे के पास रविवार को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हाइलाइट सैलून का शुभारंभ मुख्य अतिथि पल्लवी गुप्ता (अधिष्ठात्री बनारस स्वर्ण कला केंद्र) ने दीप प्रज्वलित कर एवं नारियल फोड़ कर किया। विशिष्ठ अतिथि के तौर पर पूर्व राज्य मंत्री रीबू श्रीवास्तव मौजूद रहीं। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों और स्थानीय महिलाओं ने सैलून की संचालिका स्वाति श्रीवास्तव एवं अक्षमा सिंह को शुभकामनाएं दीं।

rajeshswari


संचालिका स्वाति श्रीवास्तव ने बताया कि महिलाओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सैलून में आधुनिक मशीनों और उपकरणों की व्यवस्था की गई है। यहां सौंदर्य एवं त्वचा संबंधी विभिन्न सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि सैलून का उद्देश्य उचित दरों पर गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करना है। साथ ही ग्राहकों की सुविधा और संतुष्टि का विशेष ध्यान रखा जाएगा शुभा के दौरान उपस्थित लोगों ने सैलून की आधुनिक साज-सज्जा और सुविधाओं की सराहना करते हुए इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इसे भी पढ़े   गरीबों को जल्द घरौनी नहीं मिला तो होगा आंदोलन : वीरेंद्र सिंह
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *