लखनऊ : जमीन और गाड़ी खड़ी करने के विवाद में पिता-पुत्र समेत तीन की गोली मारकर हत्या

लखनऊ : जमीन और गाड़ी खड़ी करने के विवाद में पिता-पुत्र समेत तीन की गोली मारकर हत्या

निहत्थे सिपाही कार्तिक ने आरोपी ऋषभ शुक्ला को दौड़ाकर पकड़ा

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के सआदतगंज थाना क्षेत्र के नौबस्ता स्थित ब्राह्मणी टोला में सोमवार को जमीन और गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। आरोप है कि ऋषभ शुक्ला ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी। मृतकों में पिता-पुत्र समेत परिवार के तीन सदस्य शामिल हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

rajeshswari

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बरगद के पेड़ के पास खाली जमीन पर गाड़ी खड़ी करने और वहां चबूतरा बनवाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे कहासुनी बढ़ने के बाद गोलीबारी शुरू हो गई। आरोप है कि ऋषभ शुक्ला ने सामने वाले पक्ष पर गोलियां चला दीं। इसमें शिवाजी तिवारी, उनके भाई शिवेंद्र तिवारी, बेटे सुयश तिवारी और शंभू गोली लगने से घायल हुए। शुरुआती खबरों में मृतकों की संख्या दो बताई गई, लेकिन बाद में तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई।

अस्पताल में तीसरे घायल ने भी तोड़ा दम

रिपोर्टों के मुताबिक, शिवाजी तिवारी और शिवेंद्र तिवारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल सुयश तिवारी ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। शंभू के सीने में गोली लगने की भी सूचना है। हालांकि, शुरुआती समाचारों में शंभू की स्थिति को लेकर अलग-अलग जानकारी आई थी।

निहत्थे सिपाही कार्तिक की बहादुरी, आरोपी को दबोचा

घटना की सूचना मिलने पर सिपाही कार्तिक मौके पर पहुंचे। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, वह निहत्थे थे, इसके बावजूद उन्होंने साहस दिखाते हुए आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी ऋषभ शुक्ला को हिरासत में लेकर उसके कब्जे से कथित तौर पर वारदात में इस्तेमाल पिस्टल और चार खोखे बरामद किए हैं।

इसे भी पढ़े   छावनी में अग्निवीर भर्ती रैली संपन्न, 671 अभ्यर्थी रेस में सफल

पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, विवाद की वजह और गोलीबारी से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *