चौबेपुर में नाबालिक किशोरी को भगा ले जाने का मामला, मुकदमा दर्ज
चौबेपुर (जनवार्ता): स्थानीय थाना क्षेत्र में एक नाबालिक किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की घटना प्रकाश में आई है। मिली जानकारी के अनुसार, बीते शनिवार को जिला जौनपुर का एक लड़का नाबालिक किशोरी को भगा ले गया।
परिजनों का आरोप है कि गांव के ही एक लड़के ने भागने में सहयोग किया है।

परिजनों का आरोप है कि लड़की दिमागी रूप से कमजोर है। वहीं थाना प्रभारी चौबेपुर अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि परिजनों की लिखित शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं इस संबंध में जनवार्ता प्रतिनिधि ने चौबेपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा को फोन किया, परंतु उन्होंने फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा।

