कार्तिक पूर्णिमा तक सजेगी बाबा की दीपमाला

कार्तिक पूर्णिमा तक सजेगी बाबा की दीपमाला

सप्तऋषि आरती के दौरान दीपों से जगमगाएगा गर्भगृह, दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु

वाराणसी (जनवार्ता)। कार्तिक मास के अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजनों की शुरुआत हो गई है। 26 अक्टूबर से कार्तिक पूर्णिमा तक प्रतिदिन सप्तऋषि आरती के दौरान बाबा श्री काशी विश्वनाथ का भव्य दीपमाला श्रृंगार किया जाएगा।
इस अवसर पर मंदिर के गर्भगृह को सैकड़ों दीपों से सजाया जा रहा है। दीपों की रोशनी के बीच फूल-मालाओं और बाघंबर से सुसज्जित बाबा का स्वरूप श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा है। दीपों से जगमगाते गर्भगृह में बाबा के दर्शन के लिए भक्त पहुंच रहे हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक मास में भगवान शिव को दीप अर्पित करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। कार्तिक मास को भगवान शिव और भगवान विष्णु की आराधना के लिए विशेष महत्व का माना जाता है। इस दौरान काशी के विभिन्न मठों और मंदिरों में भी धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जा रहे हैं। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   वाराणसी: रिटायरमेंट के 14 दिन पूर्व 20 हजार रुपये रिश्वत लेते कैण्ट थाने का उर्दू अनुवादक  गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *