बेनियाबाग शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के पुराने आवंटियों को मिलेगी प्राथमिकता

बेनियाबाग शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के पुराने आवंटियों को मिलेगी प्राथमिकता

वैकल्पिक व्यवस्था भी करेगा नगर निगम

वाराणसी (जनवार्ता)। बेनियाबाग स्थित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को ध्वस्त कर नए सिरे से निर्माण कराने की नगर निगम की योजना के बीच व्यापारियों की समस्याओं को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त से मुलाकात की। व्यापारियों को दुकानें खाली करने के लिए कल तक का नोटिस दिए जाने से उनमें चिंता थी। आगामी त्योहारों के मद्देनजर व्यापारियों ने अपने रोजगार, नए कॉम्प्लेक्स में दोबारा दुकान आवंटित किए जाने और निर्माण कार्य पूरा होने तक वैकल्पिक व्यवस्था की मांग उठाई।

rajeshswari

प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त के समक्ष व्यापारियों की समस्याएं रखते हुए मांग की कि नए शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में पहले से नगर निगम के आवंटी व्यापारियों को प्राथमिकता के आधार पर दुकानें दी जाएं। साथ ही, जब तक नए कॉम्प्लेक्स का निर्माण पूरा नहीं हो जाता, तब तक उनके रोजगार को जारी रखने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। व्यापारियों ने यह भी मांग की कि उन्हें लिखित आश्वासन दिया जाए, ताकि भविष्य में दुकान आवंटन को लेकर किसी प्रकार की असमंजस की स्थिति न रहे।

पुराने आवंटियों को प्राथमिकता देने का आश्वासन

नगर आयुक्त ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि बेनियाबाग में नए शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को पहले से अधिक व्यापक स्वरूप दिया जा रहा है। निर्माण पूरा होने के बाद वहां पहले से नगर निगम के आवंटी व्यापारियों को प्राथमिकता दी जाएगी और उन्हें बड़ी दुकानें उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि व्यापारियों के रोजगार को प्रभावित होने से बचाने के लिए बेनियाबाग में ही वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।

इसे भी पढ़े   वाराणसी: केदार घाट पर गंगा में डूबने से किशोर की मौत

नगर आयुक्त ने कहा कि व्यापारियों का भरोसा बनाए रखने के लिए अब जारी किए जाने वाले नोटिस में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया जाएगा कि पुराने आवंटियों को नए कॉम्प्लेक्स में प्राथमिकता के आधार पर बसाया जाएगा। इससे व्यापारियों के बीच बनी असमंजस की स्थिति दूर होगी।

दिवाली तक कारोबार, दस तारीख तक दुकानें खाली करने की अपील

नगर आयुक्त ने व्यापारियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि वे दिवाली तक अपना कारोबार जारी रखें और इसके बाद दस तारीख तक भवन खाली कर दें, ताकि शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के निर्माण का कार्य जल्द से जल्द शुरू कराया जा सके। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुराने आवंटियों के हितों का ध्यान रखा जाएगा और उनके रोजगार के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।

नगर आयुक्त के आश्वासन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने सहमति जताई। व्यापारियों को उम्मीद है कि लिखित आश्वासन और वैकल्पिक व्यवस्था से उनके रोजगार की निरंतरता बनी रहेगी तथा नए कॉम्प्लेक्स में दुकानें मिलने का रास्ता साफ होगा।

प्रतिनिधिमंडल में पूर्व पार्षद शंकर विशनानी, संदीप मिश्रा, मेराज खालिद, आशा दीक्षित, रमेश सहाय, रविंद्र पांडेय, नासिर, इरशाद अहमद, मुन्ना लाल, दिलशाद अहमद, निसार खान, याकूब भाई और शाहिद खान सहित अन्य लोग प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *