सिपाही को गोली मारने के मामले में बदमाश गिरफ्तार,

सिपाही को गोली मारने के मामले में बदमाश गिरफ्तार,

वाराणसी (जनवार्ता)। लंका थाना क्षेत्र के नरिया तिराहे पर सिपाही अमित शुक्ला को गोली मारने की घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राज विश्वकर्मा को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। लोटूबीर मंदिर के पास हुई मुठभेड़ में राज के पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

rajeshswari


शुक्रवार देर शाम नरिया तिराहे पर घटना से जुड़े क्राइम सीन पर पहुंचे कांस्टेबल अमित शुक्ला को तीन गोलियां लगी थीं। पेट, पीठ और हाथ में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।
पुलिस को आशंका है कि राज विश्वकर्मा सिपाही पर हमले में शामिल था। मामले की जांच जारी है।

इसे भी पढ़े   बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर में शुरू हुई निःशुल्क वाई-फाई सेवा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *