दीपावली-छठ व संचारी रोग नियंत्रण अभियान पर डीपीआरओ का सख्त रुख—साफ-सफाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी विभागीय कार्रवाई

दीपावली-छठ व संचारी रोग नियंत्रण अभियान पर डीपीआरओ का सख्त रुख—साफ-सफाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी विभागीय कार्रवाई

चौबेपुर (जनवार्ता)। आगामी त्यौहारों विशेषकर दीपावली, छठ पूजा और संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) वाराणसी आलोक सिंह ने सोमवार को जनवार्ता प्रतिनिधि दुर्गेश कुमार यादव से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बताया कि सभी एडीओ पंचायत और ग्राम सचिवों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि गांवों में साफ-सफाई, जलजमाव, सामुदायिक शौचालयों तथा आरआरसी केंद्रों का नियमानुसार संचालन सुनिश्चित किया जाए। सार्वजनिक स्थलों पर विशेष रूप से छठ पूजा को लेकर व्यापक साफ-सफाई कराई जाए, ताकि संचारी रोगों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके और त्यौहार शांतिपूर्ण व स्वच्छ माहौल में संपन्न हों। डीपीआरओ ने चेतावनी देते हुए कहा कि ग्राम पंचायतों में कमियां पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा की जाएगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   बनारस घराने के शास्त्रीय गायक पंडित भोला नाथ मिश्र ने आर्य महिला पीजी कॉलेज में किया राग-रागनियों का अभ्यास
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *