वाराणसी में तीन दिवसीय रोजगार मेला कल से, 40 कंपनियां करेंगी प्रतिभाग

वाराणसी में तीन दिवसीय रोजगार मेला कल से, 40 कंपनियां करेंगी प्रतिभाग

हाईस्कूल से पीजी और आईटीआई पास युवाओं को मिलेगा मौका, 12 से 35 हजार रुपये तक वेतन वाली नौकरियों के अवसर

वाराणसी (जनवार्ता)। दीपावली के अवसर पर युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वाराणसी में तीन दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से 3 से 5 नवंबर तक जिले के तीन अलग-अलग स्थानों पर लगने वाले मेलों में प्रतिदिन करीब 40 कंपनियों के शामिल होने की संभावना है। इनमें हाईस्कूल से लेकर स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को नौकरी पाने का अवसर मिलेगा।

rajeshswari


सहायक निदेशक (सेवायोजन) मुकेश कुमार ने बताया कि रोजगार मेले का आयोजन तीन चरणों में किया जाएगा। पहला मेला तीन नवंबर को जगतपुर इंटर कॉलेज, जगतपुर में लगेगा। चार नवंबर को क्रीडेंस इंटरनेशनल स्कूल, उमरहा बाजार (गाजीपुर रोड) और पांच नवंबर को क्वींस इंटरमीडिएट कॉलेज, लहुराबीर में रोजगार मेला आयोजित होगा।


मेले में डिक्सन, मदरसन, कोटक महिंद्रा बैंक, स्विगी, आईसीआईसीआई बैंक, वर्धमान फैब्रिक्स, फ्लिपकार्ट, डिलीवरी, कृष्णा मारुति और रेजोन सोलर लिमिटेड सहित कई कंपनियों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की जानकारी दी गई है। कंपनियां अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता, तकनीकी दक्षता और कौशल के आधार पर विभिन्न पदों के लिए चयन करेंगी।


12 से 35 हजार रुपये तक वेतन का अवसर
रोजगार मेले में चयनित अभ्यर्थियों को 12 हजार से 35 हजार रुपये तक मासिक वेतन वाली नौकरियां मिल सकती हैं। वहीं, कुछ पदों पर चार लाख रुपये से अधिक सालाना पैकेज के अवसर भी उपलब्ध होंगे। मेले में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को अपना बायोडाटा लेकर संबंधित तिथि को सुबह 10 बजे निर्धारित स्थल पर पहुंचना होगा।

इसे भी पढ़े   बिना लिखित आदेश नई पीढ़ी संवाद कार्यक्रम रोकने का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *