बर्लिन में बीएचयू की प्रो. उत्तमा दीक्षित ने लाइव पेंटिंग से बिखेरे कला के रंग

बर्लिन में बीएचयू की प्रो. उत्तमा दीक्षित ने लाइव पेंटिंग से बिखेरे कला के रंग

वाराणसी (जनवार्ता)। काशी की कला और भारतीय पर्यावरणीय दर्शन की छाप जर्मनी की राजधानी बर्लिन तक पहुंची। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के दृश्य कला संकाय के चित्रकला विभाग की वरिष्ठ आचार्य प्रो. उत्तमा दीक्षित ने बर्लिन स्थित भारतीय दूतावास के टैगोर सेंटर में एकल कला प्रदर्शनी और लाइव पेंटिंग प्रस्तुति देकर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। उनकी ‘द फॉरेस्ट सीरीज’ की करीब 35 कलाकृतियां प्रदर्शित की गईं।

rajeshswari


कार्यक्रम में जर्मनी में भारत के राजदूत समेत राजनयिक, जर्मन विद्वान और प्रवासी भारतीय शामिल हुए। इस दौरान प्रो. दीक्षित ने कला, पर्यावरण और पारिस्थितिक स्थिरता के आपसी संबंधों पर व्याख्यान दिया।

इसे भी पढ़े   स्टेशन परिसर से चोरी का मोबाइल बेचता युवक गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *