बहू को संतान होने पर मांगी थी छठी मैया से मन्नत, अब मुस्लिम महिला करेंगी छठ पूजा

बहू को संतान होने पर मांगी थी छठी मैया से मन्नत, अब मुस्लिम महिला करेंगी छठ पूजा

मन्नत पूरी होने पर 51 चूल्हे करेंगी दान, दो बच्चों के जन्म के बाद भी अधूरा रह गया था संकल्प

बिहार। आस्था और श्रद्धा की कोई सीमा नहीं होती। बिहार में इसकी मिसाल मुस्तरी खातून पेश करने जा रही हैं। मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखने वाली मुस्तरी खातून इस बार पूरे विधि-विधान से छठ पूजा करेंगी। उन्होंने अपनी बहू को संतान होने की कामना लेकर छठी मैया से मन्नत मांगी थी। मन्नत पूरी होने पर अब वह 51 चूल्हे दान कर अपना संकल्प पूरा करेंगी।

rajeshswari


मुस्तरी खातून के मुताबिक, उनकी बहू की शादी के चार से पांच साल बाद तक संतान नहीं हुई थी। इससे परिवार चिंतित था। इसी दौरान उन्होंने छठी मैया से मन्नत मांगी। कुछ समय बाद परिवार में पहले बेटी और फिर बेटे का जन्म हुआ। इससे घर में खुशियां लौट आईं, लेकिन मन्नत पूरी होने के बावजूद वह दो-तीन साल तक छठ पूजा नहीं कर सकीं। उन्होंने 51 चूल्हे दान करने का भी संकल्प लिया था, जो अधूरा रह गया था।

इसे भी पढ़े   चलती लोकल ट्रेन में युवक की चाकू मारकर हत्या, मामूली विवाद बना जानलेवा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *