अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में फिर भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान, 14 नवंबर को होगा खिताबी मुकाबला

अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में फिर भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान, 14 नवंबर को होगा खिताबी मुकाबला

सेमीफाइनल में भारत ने अफगानिस्तान को आठ विकेट से हराया, लक्ष्य रायचंदानी और आर्यवीर सहवाग ने खेली शानदार पारियां

नई दिल्ली । भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर क्रिकेट का रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। ओमान में खेले जा रहे अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। भारतीय टीम ने गुरुवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को आठ विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं पाकिस्तान ने पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल किया। फाइनल 14 नवंबर को खेला जाएगा।

rajeshswari

मुकाबला ओमान के अल अमरात क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। भारत की जीत के हीरो कप्तान लक्ष्य राजेश रायचंदानी रहे, जिन्होंने 90 गेंदों पर 93 रन की शानदार पारी खेली। उनके साथ सलामी बल्लेबाज आर्यवीर सहवाग ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी की। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 117 रनों की साझेदारी हुई। इसके बाद वीके विनीत ने भी उपयोगी 37 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया। भारत ने अफगानिस्तान के 227 रन के जवाब में 36.5 ओवर में दो विकेट खोकर 230 रन बना लिए।

दूसरी ओर पाकिस्तान ने बांग्लादेश को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम 31.4 ओवर में 138 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान के गेंदबाज रिजवानुल्लाह ने पांच विकेट लेकर बांग्लादेश की बल्लेबाजी को झकझोर दिया। जवाब में पाकिस्तान ने 21.5 ओवर में एक विकेट खोकर 141 रन बनाते हुए जीत दर्ज की। हयाम खान ने 69 और उस्मान खान ने 64 रन की पारियां खेलीं।

इसे भी पढ़े   एडीजी वाराणसी जोन का सोनभद्र दौरा: नए कॉन्फ्रेंस हॉल का उद्घाटन, सड़क सुरक्षा पर जोर और जवानों से सौहार्दपूर्ण संवाद

अब 14 नवंबर को होने वाले फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच खिताब के लिए भिड़ंत होगी। क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें इस मुकाबले पर टिकी हैं।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *