डीआरएम के आश्वासन पर रेलकर्मियों का आंदोलन स्थगित

डीआरएम के आश्वासन पर रेलकर्मियों का आंदोलन स्थगित

लंबित समस्याओं के शीघ्र समाधान पर बनी सहमति, 18 नवंबर को प्रस्तावित था मशाल जुलूस और कार्यालय का घेराव

वाराणसी (जनवार्ता)। प्रशासन के साथ सकारात्मक वार्ता और समस्याओं के शीघ्र समाधान के आश्वासन के बाद एनई रेलवे मेंस कांग्रेस की वाराणसी मंडल कार्यकारिणी ने बुधवार को प्रस्तावित मशाल जुलूस और मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के घेराव का कार्यक्रम स्थगित कर दिया।

rajeshswari


संगठन के महामंत्री अखिलेश पांडेय के नेतृत्व में मंगलवार को मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन और डीआरएम (कार्मिक) अभिनव कुमार सिंह के साथ बैठक हुई। इसमें पीएनएम में उठाए गए लंबित मुद्दों के साथ कर्मचारियों और पर्यवेक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई।


संगठन ने कर्मचारियों के सम्मान, स्वाभिमान और कार्यस्थल पर भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित करने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। इस पर रेल प्रशासन ने ज्ञापन में उठाई गई समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिया। इसके बाद संगठन ने प्रस्तावित आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया।

इसे भी पढ़े   विधिक सहायता शिविर में किसानों को मिला योजनाओं का लाभ
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *