देव दीपावली पर नावों और क्रूज की बुकिंग फुल

देव दीपावली पर नावों और क्रूज की बुकिंग फुल

वाराणसी (जनवार्ता)। देव दीपावली पर गंगा में नौका विहार के लिए पर्यटकों की भारी मांग है। मोटर बोट, बजड़ों और क्रूज की बुकिंग लगभग पूरी हो चुकी है। इस बार टिकट की कीमत 2,500 से 25 हजार रुपये प्रति व्यक्ति तक पहुंच गई है।
पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 15 नए क्रूज भी वाराणसी पहुंचे हैं। परिवार और समूह में आने वाले पर्यटक बजड़ों को अधिक पसंद कर रहे हैं। इनके जरिए गंगा के बीच से रोशनी से जगमगाते घाटों का नजारा देखने का अवसर मिलेगा।

rajeshswari


वाराणसी टूरिज्म गिल्ड के अध्यक्ष सुभाष कपूर ने बताया कि देव दीपावली पर पर्यटन कारोबार उत्साहजनक है। संगठन के सचिव सौरभ पांडेय के अनुसार, पर्यटक अपने बजट के हिसाब से नाव, बजड़े और क्रूज की बुकिंग करा रहे हैं। प्रमुख क्रूज और नावों की बुकिंग लगभग पूरी हो चुकी है।

इसे भी पढ़े   जिलाधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *