अनंत सिंह की बेटी के तिलक समारोह का VIDEO आया सामने, दामाद और दोनों बेटे भी दिखे

अनंत सिंह की बेटी के तिलक समारोह का VIDEO आया सामने, दामाद और दोनों बेटे भी दिखे

दानापुर के ऑर्गेनिक रिजॉर्ट में हुआ भव्य आयोजन, हजारों समर्थकों ने फूल-मालाओं से किया विधायक का स्वागत; 25 नवंबर को होगी शादी

पटना। मोकामा के विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह के तिलक समारोह का वीडियो सामने आया है। दानापुर स्थित ऑर्गेनिक रिजॉर्ट में आयोजित समारोह में अनंत सिंह अपने परिवार और समर्थकों के साथ पहुंचे। इस दौरान उनके होने वाले दामाद, दोनों बेटे और डिफेंडर कार भी वीडियो में दिखाई दी।

rajeshswari


समारोह में अनंत सिंह के पहुंचने पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। बड़ी संख्या में लोग आयोजन स्थल पर जुटे। वहीं, होने वाले समधी रणविजय कुमार सिंह ने भी अनंत सिंह को माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। समारोह में अमेरिका, अहमदाबाद और विदेश के अन्य शहरों से भी मेहमानों के पहुंचने की जानकारी सामने आई है।


अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर को होनी है। शादी समारोह को भव्य बनाने के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन के लिए जयपुर से मंडप तैयार कराया जा रहा है, जबकि मऊ के कारीगर और बंगाल की लाइटिंग टीम सजावट में जुटी है। करीब 500 कारीगर दिन-रात तैयारियों में लगे हैं। बताया जा रहा है कि लगभग दस बीघा क्षेत्र में जयमाला मंच और पंडाल तैयार किया जा रहा है। शादी में हजारों मेहमानों और बारातियों के शामिल होने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़े   जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने की निर्माणाधीन परियोजनाओं की औचक जांच
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *