कलराज मिश्र से मिले भाजपा महानगर अध्यक्ष, संगठनात्मक मजबूती पर हुआ मंथन

कलराज मिश्र से मिले भाजपा महानगर अध्यक्ष, संगठनात्मक मजबूती पर हुआ मंथन

वाराणसी (जनवार्ता)। भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने रविवार को वाराणसी के सर्किट हाउस में हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता कलराज मिश्र से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने कलराज मिश्र को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनका आशीर्वाद और संगठनात्मक मार्गदर्शन प्राप्त किया।

rajeshswari

मुलाकात के दौरान काशी के समग्र विकास, भाजपा संगठन की मजबूती और वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने महानगर में संचालित संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्ययोजनाओं की जानकारी भी पूर्व राज्यपाल को दी।

इस अवसर पर कलराज मिश्र ने अपने लंबे राजनीतिक एवं प्रशासनिक अनुभवों को साझा करते हुए संगठन की नीतियों और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया।

इस सौहार्दपूर्ण मुलाकात के दौरान स्थानीय राजनीति और समसामयिक विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर चंद्रशेखर उपाध्याय, शशि मिश्रा सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   बहराइचः तालाब में मां–दो बेटियों की लाश मिलने से सनसनी, पति व सास-ससुर पर FIR
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *