वसंत कन्या महाविद्यालय में छात्राओं ने पूर्व छात्रा से साझा किए अकादमिक अनुभव

वसंत कन्या महाविद्यालय में छात्राओं ने पूर्व छात्रा से साझा किए अकादमिक अनुभव

वाराणसी (जनवार्ता)। वसंत कन्या महाविद्यालय के प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग की ओर से ‘सीनियर से मुलाकात’ (सत्र-2) कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विभाग की वर्ष 2019-20 की स्नातक छात्रा ऋचा सोनी ने परास्नातक प्रथम वर्ष एवं स्नातक तृतीय वर्ष की छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने कॉलेज के दिनों की यादें साझा करने के साथ आईआईटी गांधीनगर में शोध के अनुभव, इंडोलॉजी और पुरातत्व के बदलते रुझानों तथा वैश्विक अकादमिक प्रतिस्पर्धा पर चर्चा की।

rajeshswari

छात्राओं के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने वास्तविक और व्यावहारिक लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत करने की सलाह दी। वही डेढ़ घंटे तक चले संवाद में छात्राओं को करियर और शोध के नए अवसरों की जानकारी मिली। इससे पूर्व तीन नवंबर को इसी श्रृंखला के पहले सत्र में विश्वभारती विश्वविद्यालय, शांतिनिकेतन की परास्नातक छात्रा आद्रिका अग्रवाल ने छात्राओं से संवाद किया था। दोनों कार्यक्रमों में शिक्षकों ने भी छात्राओं को वरिष्ठों और पूर्व छात्राओं से संवाद के लिए प्रोत्साहित किया। जिसमें महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. आशा यादव ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे छात्राओं के सर्वांगीण विकास की दिशा में सार्थक पहल बताया है।

इसे भी पढ़े   'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत हरिश्चंद पीजी कॉलेज में  बृहद वृक्षारोपण
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *