बीएचयू में आधुनिक बॉलिंग मशीन से निखरेगी क्रिकेट खिलाड़ियों की प्रतिभा

बीएचयू में आधुनिक बॉलिंग मशीन से निखरेगी क्रिकेट खिलाड़ियों की प्रतिभा

वाराणसी (जनवार्ता)। काशी हिंदू विश्वविद्यालय में क्रिकेट प्रशिक्षण को आधुनिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद में स्थापित आधुनिक क्रिकेट बॉलिंग मशीन का उद्घाटन किया। इस सुविधा से खिलाड़ियों को अलग-अलग गति, लाइन और लेंथ की गेंदों पर अभ्यास करने का अवसर मिलेगा। इससे बल्लेबाजों की तकनीक, टाइमिंग, शॉट चयन और तेज गेंदों के प्रति प्रतिक्रिया क्षमता बेहतर होगी।

rajeshswari

जिसमें कुलपति ने मशीन का अवलोकन कर प्रशिक्षण सुविधाओं की जानकारी ली। वही विश्वविद्यालय की क्रिकेट टीम ने पिछले वर्ष कटक (ओडिशा) में आयोजित ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट प्रतियोगिता में तृतीय स्थान हासिल किया था। सहायक निदेशक (क्रिकेट) डॉ. वैभव राय के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और टीम की तैयारी को बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में क्रीड़ा परिषद के महासचिव प्रो. ए.के. नेमा, उपाध्यक्ष प्रो. अर्चना सिंह, सचिव डॉ. कविता वर्मा, डॉ. दीपक डोगरा सहित अन्य पदाधिकारी और क्रिकेट टीम के सदस्य मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े   गैंगस्टर एक्ट में वांछित तीन अभियुक्त गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *