गैंगस्टर एक्ट में वांछित तीन अभियुक्त गिरफ्तार

गैंगस्टर एक्ट में वांछित तीन अभियुक्त गिरफ्तार

ऑटो-रिक्शा में चेन काटने और चोरी की वारदातों में थे शामिल, जीयनपुर पुलिस की कार्रवाई

आजमगढ़ (जनवार्ता)। जनपद की जीयनपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत की गई।

rajeshswari


पुलिस के अनुसार, वर्ष 2024 में भवरनाथ से दोहरीघाट जा रही एक महिला के बैग से सोने के आभूषण चोरी होने के मामले की जांच के दौरान एक संगठित गिरोह का नाम सामने आया था। जांच के बाद आरोप पत्र न्यायालय भेजा गया। बाद में गिरोह के विरुद्ध गैंगचार्ट स्वीकृत होने पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
गुरुवार को मेघई नरैना पुलिया के पास वाहन चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान जयभीम, राजन कुमार और सुरेन्द्र कुमार निवासी छपरा सुल्तानपुर थाना जीयनपुर के रूप में हुई है।
पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी ऑटो और रिक्शा में सफर करने वाली महिलाओं को निशाना बनाकर चेन काटने और चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम देते थे। आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़े   टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षक संगठन एकजुट
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *