साहब मैं हाजिर हूं,मेरा घर मत गिराइए,बुलडोजर पहुंचते ही गैंगस्टर का सरेंडर

साहब मैं हाजिर हूं,मेरा घर मत गिराइए,बुलडोजर पहुंचते ही गैंगस्टर का सरेंडर

आजमगढ़। यूपी में योगी सरकार के बुलडोजर का खौफ अपराधियों में साफ दिखाई दे रहा है। आजमगढ़ में सोमवार को एक गैंगस्टर के घर बुलडोजर पहुंचते ही उसने थाने में सरेंडर कर दिया। मामला बरदह थाना क्षेत्र के फतुही गांव का है।

rajeshswari

बताया जाता है कि फतुही गांव का राधेश्याम यादव कई महीनों से फरार चल रहा था। अवैध शराब की पैकिंग के मामले में उस पर गैंगस्टर लगा था। कई बार नोटिस के बावजूद वह हाजिर नहीं हो रहा था। मंगलवार की सुबह थानेदार फोर्स के साथ बुलडोजर लेकर उसके घर कार्रवाई के लिए पहुंच गया।

आनन-फानन में यह सूचना गैंगस्टर राधेश्याम तक पहुंच गई। सूचना मिलते ही वह भागा भागा थाने पहुंच कर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। थाने पहुंचते ही उसने कहा कि साहब मैं हाजिर हूं मेरा घर मत गिराइए।

इसे भी पढ़े   1 पैर वाली बच्ची के बाद बदली 4 हाथ 4 पैर वाली चहुंमुखी की किस्मत,सोनू सूद ने की मदद
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *