पुलिया से टकराकर एक बाइक पर सवार दो युवकों की मौत

पुलिया से टकराकर एक बाइक पर सवार दो युवकों की मौत

जौनपुर। सरपतहा थाना क्षेत्र दूगौली गांव में पुलिया से टकराकर एक बाइक पर सवार दो युवकों की मौत हो गई है। घटना रविवार रात्रि लगभग 9 बजे की है। बदलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम बटाउ वीर गांव निवासी निहाल कुमार मिश्रा उम्र लगभग 21 वर्ष पुत्र पप्पू मिश्रा सूइथा कला गांव अपनी बुआ के घर गया हुआ था। देर रात्रि अपने साथी विशाल कुमार गौड़ उम्र लगभग 25 वर्ष पुत्र श्याम नारायण गॉड निवासी सूइथा कला दोनों एक ही बाइक से निकले हुए थें। जब यह दोनों दुगौली बाजार से कुछ आगे बढ़े तो उनकी बाइक असंतुलित होकर एक पुलिया से टकरा गई। दोनों गंभीर रूप के घायल अवस्था में सड़क के किनारे के पड़े हुए थें कि किसी तरह से परिजनों को इस दुर्घटना की जानकारी हुई तो दोनों को जिला अस्पताल ले आए जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत्यु घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों युवकों की लाशों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अनुमान लगाया जाता है कि बाइक की गति इतनी तेज रही होगी कि उसे संभालना मुश्किल हो गया होगा और बाइक पुलिया से टकरा गई।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   मदर्स डे पर मां को दें वास्तु अनुसार गिफ्ट,खुशियों से भर जाएगा उनका जीवन
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *