हनुमान जन्मोत्सव पर इस शुभ योग में करें बजरंगबली की पूजा

हनुमान जन्मोत्सव पर इस शुभ योग में करें बजरंगबली की पूजा

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में हनुमान जन्मोत्सव का दिन खास माना जाता है। कहा जाता है कि श्रीराम भक्त हनुमान जी का जन्म चैत्र पूर्णिमा को मंगलवार के दिन चित्रा नक्षत्र और मेष लग्न में हुआ था। मान्यता है कि इस दिन हनुमान जी की विधिवत पूजा करने से मन की मुरादें पूरी होती हैं। इस साल हनुमान जन्मोत्सव 16 अप्रैल 2022,शनिवार को है। हनुमान जी की उपासना करने वालों के लिए यह दिन खास होता है। इस साल हनुमान जयंती पर बजरंबली की पूजा करने के लिए एक विशेष योग का निर्माण हो रहा है। जानें हनुमान जयंती से जुड़ी खास बातें-

rajeshswari

हनुमान जयंती पर भक्त धन प्राप्ति के लिए विशेष उपाय करते हैं। इस दिन हनुमान जी को जल चढ़ाने के बाद पंचामृत चढ़ाएं। तिल के तेल में नारंगी सिंदूर घोलकर चढ़ाएं। हनुमान जी को लाल पुष्प अर्पित करना चाहिए। इसके अलावा गुड़ या गेहूं के आटे की रोटी और चूरमे का भोग लगाना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से बजरंगबली प्रसन्न होते हैं और भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करते हैं।

इसे भी पढ़े   करवा चौथ कब? जानें तिथि,मुहूर्त,आपके शहर में कितने बजे नजर आएगा चांद
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *