लंदन में अनंत अंबानी-राधिका ने की प्री-वेडिंग पार्टी,पाक सिंगर आतिफ असलम की बीवी के नूर ने बनाया दीवाना

लंदन में अनंत अंबानी-राधिका ने की प्री-वेडिंग पार्टी,पाक सिंगर आतिफ असलम की बीवी के नूर ने बनाया दीवाना

नई दिल्ली। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। खबरों की मानें तो इस साल जुलाई में दोनों सात फेरे लेंगे। जामनगर में इन दोनों सितारों का प्री-वेडिंग फंक्शन रखा गया था। जिसमें दुनियाभर की नामचीन हस्तियां शामिल हुई थीं। वहीं अब हाल ही में एक सोशल मीडिया फैन पेज पर दावा किया गया कि राधिका और अनंत अंबानी ने लंदन ने स्टोक पार्क एस्टेट में एक प्राइवेट प्री-वेडिंग पार्टी की। जिसमें पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम ने परफॉर्म किया। इतना ही नहीं इस पार्टी में सिंगर की वाइफ सारा की खूबसूरती पर हर कोई फिदा हो गया।

rajeshswari

आतिफ ने जमाया रंग
द एक्सप्रेस ट्रिब्यून में छपी खबर के मुताबिक राधिका और अनंत ने लंदन में एक पार्टी की। इसकी फोटो को अंबानी फैन पेज ने शेयर किया है। इसमें दावा किया गया है कि राधिका और अनंत की पार्टी में आतिफ असलम ने लाइव कॉन्सर्ट के दौरान धूम मचा दी थी। इस इवेंट की कुछ फोटोज सिंगर ने भी शेयर की है जो लोगों का ध्यान खींच रही हैं।

इसे भी पढ़े   लोहिया वाहिनी की बैठक में स्नातक MLC चुनाव को लेकर बनी रणनीति
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *