UP में टैक्स फ्री होगी फिल्म ‘सम्राट पृथ्वी राज’,CM योगी का ऐलान

UP में टैक्स फ्री होगी फिल्म ‘सम्राट पृथ्वी राज’,CM योगी का ऐलान

नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार अपनी फिल्म ‘सम्राट पृथ्वी राज’ का देश भर में प्रमोशन कर रहे हैं। बुधवार को दिल्ली के चाणक्य थियेटर में गृह मंत्री अमित शाह और पीएम नरेंद्र मोदी की कैबिनेट के सदस्यों के लिए मूवी की स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन हुआ वहीं आज यूपी की राजधानी लखनऊ में भी इस फिल्म का स्पेशल प्रीमियर हुआ जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उनकी पूरी कैबिनेट भी मौजूद रही।

rajeshswari

लोकभवन में स्पेशल प्रीमियर
इस खास स्क्रीनिंग के दौरान CM योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल के सदस्यों ने भी इस फिल्म को देखा और सभी ने एक सुर में इस फिल्म के साथ देश के सच्चे नायकों की तारीफ की। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर स्टार कास्ट फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ देखने के बाद इसे यूपी में कर मुक्त यानी टैक्स फ्री (Samrat Prithviraj Tax free in UP) करने का ऐलान कर दिया।

सितारों ने किया इंतजार!
इस फिल्म का विशेष प्रदर्शन लखनऊ के लोक भवन में हुआ जहां बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार,मानुषी छिल्लर के अलावा डायरेक्टर चंद्र प्रकाश द्विवेदी भी मौजूद रहे। आपको बताते चलें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को कानपुर (देहात) के दौरे पर आ रहे हैं। इसलिए उस आयोजन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए कानपुर में होने की वजह से सीएम योगी फिल्म देखने कुछ देर से पहुंचे।

इसे भी पढ़े   Vivo V40 हुआ लॉन्च,दमदार फोन,शानदार कैमरा,कितनी है कीमत ?
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *