मेक्सिको से प्रियंका और निक की तस्वीरें लीक,दोनों हुए रोमांटिक

मेक्सिको से प्रियंका और निक की तस्वीरें लीक,दोनों हुए रोमांटिक

नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा ने नए साल का जश्न हसबैंड के साथ मनाया है। इस खास मौके को सेलिब्रेट करने के लिए प्रियंका मेक्सिको पहुंचीं,जहां से बीच हॉलीडे वाली कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर भी नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में निक और प्रियंका कोज़ी होते दिख रहे हैं । इसके अलावा इस हॉलीडे से कई और झलकियां सामने आई हैं।

rajeshswari

न्यू इयर वाली तस्वीरें लीक
प्रियंका चोपड़ा ने नया साल काबो, मैक्सिको में अपनी फैमिली के साथ मिलकर सेलिब्रेट किया, जिसकी तस्वीरें भी सामने आ गई हैं। प्रियंका और उनके हसबैंड निक जोनस के इस बीच वकेशन में उनकी बेटी मालती भी शामिल थीं। हालांकि, फिलहाल प्रियंका की जिन तस्वीरों की चर्चा हो रही है उनमें वो निक के साथ बीच वेयर में काफी रोमांटिक होती दिख रही हैं। इन तस्वीरों को देखकर ऐसा लग रहा है कि किसी ने चुपके से उन्हें कैमरे में कैप्चर किया हो। ये तस्वीरें थोड़ी धुंधली जरूर नजर आ रही हैं लेकिन इस बात का सबूत भी हैं कि कपल ने नए साल की शुरुआत रोमांटिक की है।

पिछले कुछ दिनों में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड के सितारों ने नए साल के जश्न की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। प्रियंका और निक की ये तस्वीरें उनके एक फैन पेज से शेयर की गई हैं जिसमें एक्ट्रेस सफेद स्विमवेयर में दिख रही हैं। दोनों हॉलीडे मूड में दिख रहे हैं।

मैक्सिको में फैमिली हॉलीडे की कुछ और तस्वीरें
वहीं इससे पहले नए साल पर मैक्सिको में फैमिली हॉलीडे की कुछ और तस्वीरें सामने आई थीं जिनमें मालती के साथ-साथ प्रियंका की मां मधु चोपड़ा और निक के भाई जो जोनस भी थे जो पिछले साल वाइफ सोफी टर्नर से अलग हो चुके हैं। इन सबके अलावा छोटे भाई केविन जोनस भी नए साल के इस जश्न में शरीक हुए और कुछ और खास दोस्त भी नजर आए।

इसे भी पढ़े   जीवनदीप में सात दिवसीय एनएसएस कैम्प का हुआ समापन

जॉन सीना के साथ ‘हेड ऑफ स्टेट’ में प्रियंका चोपड़ा
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका का पिछला साल काम की वजह से काफी व्यस्त रहा। प्रियंका इस साल जॉन सीना के साथ ‘हेड ऑफ स्टेट’ को लेकर चर्चा में रहने वाली हैं। इसके अलावा उनके हाथ में हिन्दी फिल्म ‘जी ले जरा’ भी है, जिसमें आलिया भट्ट और कटरीना कैफ भी होंगी। प्रियंका ने निक जोनस और उनके भाइयों के जोनस ब्रदर्स कॉन्सर्ट को भी काफी सपोर्ट किया है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *